शामली। अमृत भारत योजना के तहत शामली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के लिए उत्तर रेलवे की निर्माण एजेंसी ने कार्य शुरू कर दिया है। अगले तीन माह में शामली रेलवे प्लेटफार्माें की चार से लेकर पांच मीटर तक लंबाई बढ़ जाएगी।
दिल्ली- शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर, शाहदरा- सहारनपुर और टपरी को छोड़कर सभी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म साढ़े तीन मीटर के है। शामली रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल कर लिए जाने के बाद प्लेटफार्म बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। पानीपत की निर्माण एजेंसी की ओर से शामली रेलवे स्टेशन के एक और दो नंबर प्लेट फार्म बढ़़ाने के लिए फाउंडेशन की खाेदाई शुरू कर दी है। उत्तर रेलवे निर्माण खंड के सीनियर सेक्शन इंजीनियर थान सिंह ने बताया कि शामली रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म की लंबाई साढृे तीन मीटर है। एक और दो नंबर प्लेट फार्म की लंबाई उत्तर दिशा की तरफ रेलवे आवासों तक बढ़ाई जाएगी। प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के लिए जीआरपी थाने के सामने रेलवे ट्रैक के बीच में प्लेटफार्म की फाउंडेशन की खोदाई का कार्य शुरू कर दिया है। अगले तीन माह में प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
26 फरवरी को प्रधानमंत्री का आनलाइन कार्यक्रम, तैयारी में जुटे रेलवे अधिकारी
शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से आगामी 26 फरवरी को दिल्ली मंडल के शामली के मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक के उपरिगामी पुल समेत दो हजार उपरिगामी रेलवे पुलों, अंडरपास का आनलाइन शिलान्यास करेेंगे। दिल्ली मंडल के शामली, सहारनपुर व बागपत समेत दो हजार रेलवे स्टेशनों पर एलईडी लगाकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को देखा और सुना जाएगा। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुजीत कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के 26 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम दिल्ली मंडल के रेलवे विभाग को जारी हो चुका है, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। संवाद