शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा दूसरे दिन रविवार को दोनों पाली में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दोनों दिन परीक्षा सकुशल संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासन को राहत मिली। परीक्षा को लेकर युवाओं में वर्दी पहनने को लेकर उत्साह व जोश दिखाई दिया। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लाइनें लग गई थी। महिला अभ्यर्थियों में भी परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जिले में सभी 11 केंद्रों पर हुई दोनों पाली की परीक्षा में कुल पंजीकृत 11952 अभ्यर्थियों में 11410 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 542 परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन बजे से पांच बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। अभ्यर्थियों की लाइन लगाकर मुख्य गेट पर तलाशी व गहन जांच के साथ ही बायोमेट्रिक हुई। इसके अलावा अंदर भी अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई। प्रवेश पत्र, पहचान पत्र व बालपेन के अलावा कोई भी सामान अंदर नहीं जाने दिया गया।
अंदर घुसते ही मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद सभी अभ्यर्थियाें के फिंगर प्रिंट लिए गए। परीक्षा देने के बाद भी फिंगर प्रिंट लेकर ही बाहर भेजा गया। सभी केंद्रों पर जैमर लगाने के साथ ही केंद्र के अंदर ही कंट्रोल रूम बनाया गया। कई केंद्रों पर जैमर में कुछ समस्या आई, जिसको तुरंत ठीक कराया गया। केंद्रों पर दोनों पालियों में डीएम रविंद्र सिंह, एसपी अभिषेक, एडीएम संतोष कुमार, एएसपी संतोष कुमार ने जायजा लिया और व्यवस्थाएं देखीं। सुबह की पाली में सभी केंद्रों पर 5976 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। जिनमें से 5734 ने परीक्षा दी और 242 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में भी 5976 पंजीकृत रहे, जिनमें 5676 ने परीक्षा दी और 300 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों के नाम-पंजीकृत-प्रथम पाली-द्वितीय पाली
1-सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली-480-20-22
2-सरस्वती इंटर कॉलेज शामली504-1830
3-आरके इंटर कॉलेज शामली7922234
4-हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली384-1920
5-वीवी इंटर कॉलेज शामली6002832
6-पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना-5282829
7-बीएसएम स्कूल शामली480-2424
8-मेपल्स एकेडमी शामली60027-19
9-मदरलैंड स्कूल शामली4801630
10-रॉयल पब्लिक स्कूल शामली-528-2126
11-सिल्वर बेल्स स्कूल शामली60019-34
योग- 5976242-300
शामली आरके इटर कॉलेज में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों
शामली आरके इटर कॉलेज में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों
शामली आरके इटर कॉलेज में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों