चित्रकूट जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन बंदी रक्षक की गाड़ी से कैराना स्थित सिविल जज सीनियर डिविजन/एमपी एमएलए कोर्ट विजय वर्मा की अदालत में पहुंचे और पेशी के बाद वापस रवाना हो गए।
चित्रकूट जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन बंदी रक्षक की गाड़ी से कैराना स्थित सिविल जज सीनियर डिविजन/एमपी एमएलए कोर्ट विजय वर्मा की अदालत में पहुंचे। बंदी रक्षक गाड़ी से उतरते समय मौके पर मौजूद समर्थकों ने नाहिद हसन जिंदाबाद के नारे लगाए। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया।
कोर्ट के अंदर न्यायधीश ने नाहिद हसन को एक पुराने मुकदमे में आरोप पत्र पर हस्ताक्षर कराए। करीब आधा घंटा कोर्ट में रहने के बाद दोपहर 12 बजे नाहिद हसन बंदी रक्षक गाड़ी से वापस चित्रकूट जेल के लिए रवाना हो गए।