शामली में सम्मानित हुए राइफल क्लब के खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
शामली। मेरठ में आयोजित चार दिवसीय चतुर्थ प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2017 का आयोजन हुआ। इसमें शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने प्रतिभाग करते हुए पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। विजेता बच्चों का चयन 40 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
मेरठ में 13 से 16 अप्रैल तक चतुर्थ प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप हुई। क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षु अक्षय कुमार निवासी टिटौली ने एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में 400 में से 378 अंकों के साथ स्वर्ण पदक और अमन चौधरी निवासी टिटौली ने एयर पिस्टल यूथ वर्ग में 400 में से 369 अंकों के साथ रजत पदक प्राप्त किया। दोनों विजेताओं के साथ क्लब के देवांश चौधरी, रोहित, पुलकित, पीयूष ने एयर पीप साइट वर्ग और शुभम पंवार, शिवम तोमर ने एयर पिस्टल वर्ग में होने वाली 40 वी यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।
सोमवार को क्लब पहुंचने पर सभी निशानेबाजों का जोरदार स्वागत किया गया। क्लब अध्यक्ष ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान तपन मलिक, सुशील तोमर, पुष्पेंद्र चौहान, अंशु, मोहित मलिक, अभय सरोहा, हरविजय राणा, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।