फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: दिग्गज नेता हरबीर मलिक समेत कई भाजपा कार्यकर्ता थाम सकते हैं सपा का दामन; पूछने पर ये दिया जवाब

Thu, 15 Oct 2026 11:31 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

हरबीर मलिक के विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी के बीच लखनऊ में सदस्यता लेने की चर्चा है। वे शामली जिले में भाजपा में करीब 30 साल से सक्रिय हैं। हालांकि पूछे जाने पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया, लेकिन इस बात से इंकार भी नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरबीर मलिक समेत कई कार्यकर्ता शुक्रवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी और भाजपा जिलाध्यक्ष नहीं बनाए जाने को उनके पार्टी छोड़ने की चर्चा का प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि, हरबीर मलिक ने अभी इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
विज्ञापन
Trending Videos

करौदा हाथी गांव निवासी हरबीर मलिक करीब 30 साल से भाजपा में हैं। वह युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह शामली और थानाभवन विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर चुके हैं। हाल ही में वह भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में भी शामिल थे, लेकिन पार्टी ने रामजी लाल को जिलाध्यक्ष बनाया था।
 

हरबीर मलिक के अलावा कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के भी सपा में शामिल होने की चर्चा है। माना जा रहा है कि सपा में जाने के बाद हरबीर मलिक शामली विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार हो सकते हैं। इसके अलावा एक ब्लॉक प्रशासक के बेटे के भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद पार्टी में शामिल होने की चर्चा है।
 
विज्ञापन

सपा के कैराना लोकसभा प्रभारी प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि शामली और मुजफ्फरनगर के भाजपा समेत अन्य दलों के कई नेता सपा में शामिल हो रहे हैं। आने वाले दिनों में यह सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, हरबीर मलिक ने कहा कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें