उद्यमियों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिले, क्यों दो घंटे जेनरेटर चलाएंगे
आईआईए के चेयरमैन अनुज गर्ग का कहना है कि औद्योगिक इकाइयों को 24 घंटे में 22 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। पावर कारपोरेशन उद्यमियों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दे तो जेनरेटर चलाने की जरुरत नहीं होगी। औद्योगिक इकाई बंद रहने से उद्यमियों को घाटे के साथ राजस्व का भी नुकसान होता है। औद्योगिक इकाई से जुड़े मजदूर और कर्मचारियों की रोजीरोटी पर असर पड़ रहा है।
शामली उद्यमी अंकित गोयल।- फोटो : SHAMLI
प्रदूषण का मानक जिला मुख्यालयों के हिसाब से तय हो
शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट एंड मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के चेयरमैन अंकित गोयल के मुताबिक एनसीआर के अंतर्गत आने वाली सभी इंडस्ट्री शुक्रवार व शनिवार और पेपर मिल रविवार को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रति सप्ताह उद्यमियों को करोड़ों रुपये का व्यापार प्रभावित हो रहा है। एनसीआर में होने के कारण उद्यमियों को बड़े नुकसान हो रहे हैं। आयोग ने एक आदेश और जारी किया है कि दिल्ली में यदि एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से अधिक होगा तो सभी इंडस्ट्री बंद रहेगी, जबकि शामली की फैक्टरियां शामली जिला मुख्यालय के प्रदूषण के एयर क्वालिटी इंडेक्स के हिसाब से बंद होनी चाहिए।
शामली औद्योगिक क्षेत्र।- फोटो : SHAMLI
प्रदूषण रहित इकाई भी आदेश से प्रभावित
शहर के प्रसिद्ध उद्यमी आईआईए के पूर्व चेयरमैन और संरक्षक अशोक बंसल के मुताबिक जिले की 150 औद्योगिक इकाइयों में से 100 औद्योगिक इकाई प्रदूषण रहित हैं। आयोग का आदेश सभी औद्योगिक इकाई पर लागू हो गया है। पड़ोसी जिला सहारनपुर एनसीआर क्षेत्र में शामिल नहीं है। वहां जिले की सीमा पर औद्योगिक इकाई का प्रदूषण शामली को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में उद्योग का प्रदूषण कैसे नियंत्रित किया जा सकता है।