शामली के मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे के धर्मांतरण मामले में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में अर्धनग्न होकर करीब दो घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम अलग-अलग दो ज्ञापन सीओ सिटी को देकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड के अध्यक्ष ललिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचे। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह, शहर कोतवाली और आदर्श मंडी समेत कई थानों की पुलिस भी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके बाद पैदल मार्च नहीं किया गया। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया।