फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण प्रकरण: हिंदू संगठन का अर्धनग्न प्रदर्शन, घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग, इकरा पर चुप्पी का आरोप

Mon, 08 Jun 2026 03:13 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली धर्मांतरण प्रकरण में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। धर्मांतरण प्रकरण में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई व घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
विज्ञापन
Shamli Religious conversion - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे के धर्मांतरण मामले में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में अर्धनग्न होकर करीब दो घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम अलग-अलग दो ज्ञापन सीओ सिटी को देकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
विज्ञापन


हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड के अध्यक्ष ललिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचे। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह, शहर कोतवाली और आदर्श मंडी समेत कई थानों की पुलिस भी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके बाद पैदल मार्च नहीं किया गया। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया।
 

प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने शहर के एक निजी चिकित्सक को धर्मांतरण का मुख्य षड्यंत्रकारी बताते हुए तमाम आरोप लगाए और कहा कि अगर सात दिन के अंदर जांच कर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो अस्पताल पर ताला लगाकर अर्धनग्न होकर धरना दिया जाएगा। 

 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैराना सांसद इकरा हसन मामले में पीड़ित परिवार से आकर नहीं मिली। सांसद ने वोट के लालच में सहारनपुर जाकर डीआईजी को घेरने का काम किया था लेकिन अब चुप क्यों है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें