फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: डॉक्टर पर ऑपरेशन के नाम पर 12 हजार रुपये मांगने का आरोप, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, ये है पूरा मामला

Fri, 25 Aug 2023 03:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : डॉक्टर पर ऑपरेशन के नाम पर 12 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। इसको लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में झिंझाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर देर रात्रि कस्बा ऊन कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर लाया गया था। ऑपरेशन के नाम पर गर्भवती महिला के परिजनों एवं आशा ने चिकित्सक पर 12 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन


गर्भवती महिला तड़पती रही लेकिन, रुपये नहीं देने पर चिकित्सक ने महिला को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। परिजनों द्वारा मामले की सूचना 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने गेट के बाहर पड़ी गर्भवती महिला को अस्पताल मे भर्ती कराया। 

यह भी पढ़ें: पति की अजीब डिमांड: पतली पत्नी नहीं पसंद, बंधक बनाकर देता है यातनाएं, मामले का सच जानकर अफसर भी हैरान

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित के परिजनों द्वारा मामले की सूचना फोन पर जिलाधिकारी को भी दी गई। मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने आरोप निराधार बताए। मामले की सूचना पर उप-निरीक्षक ओमवीर सिंह जांच के लिए पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात

वहीं, हंगामे के बाद पीड़ित महिला को अस्पताल से मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि अपनी मनमानी एवं हठधर्मिता को लेकर यह चिकित्सक हमेशा सुर्खियों में रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें