फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अमृत भारत योजना में शामली रेेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण कार्य जून में होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अप्रैल माह में अमृत भारत योजना में शामिल शहर रेलवे स्टेशन के लिए बजट अवमुक्त होगा। योजना के तहत जून माह में सुंदरीकरण कार्य शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना मेें दिल्ली मंडल के शामली समेत 32 रेलवे स्टेशन शामिल किए गए थे। योजना में शामिल सभी रेलवे स्टेशनों के सुंदरीकरण के कार्य कराने के लिए रेलवे की गज शक्ति इकाई को नामित किया गया है। अप्रैल माह में अमृत भारत योजना में शामली समेत सभी 32 रेलवे स्टेशनों के लिउ बजट अवमुक्त होगा। डीआरएम कार्यालय पीआरओ अजय माइकल ने बताया कि अमृत भारत योजना में शामिल रेलवे स्टेशन के भवनों का सुंदरीकरण होगा। स्टेशन के परिसर में यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। प्लेट फार्म सतह का सुधार होगा। 12 मीटर चौड़ा पैदल पार पथ के साथ ट्रेनों के परिचालन की सूचना बोर्ड, वेटिंग रूम का सुंदरीकरण होगा। उन्होंने बताया कि एस्टीमेट तैयार करके स्वीकृति के लिए भेजा गया है। धनराशि अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य के टेंडर छोड़े जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें