फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली के प्रोडक्ट दुबई और अन्य स्थानों पर होंगे सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की नमकीन से लेकर सरसों का तेल, चम्मच और अन्य पदार्थ जल्द ही दुबई और अन्य देशों में भी सप्लाई किए जाएंगे। दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गल्फ फूड एक्सपो में जिले के उद्यमियों ने भी भाग लिया। जिले में तैयार खाद्य पदार्थों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

आईआईए शामली के अध्यक्ष आशीष जैन और पूर्व अध्यक्ष अनुज गर्ग ने बताया कि दुबई में हुई ए क्सपो में विभिन्न फूड पदार्थों को लेकर देश और विदेश के उद्यमियों ने विचार विमर्श किया। एक्सपो में भारतीय कंपनियों द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने वाले क्षेत्र खाद्य और पेय पदार्थ, निर्माण और उपकरण, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा, कागज और पैकेजिंग, रसायन और संबद्ध, मशीनरी, पेट्रोलियम और कई अन्य शामिल थे। शामली से आईआईए से जुड़े पदाधिकारी और उद्यमी निखिल ऐरन, रोहित गर्ग, दीपक छाबड़ा, राहुल तायल, सौरभ गोयल ने भी भाग लिया। एक्सपोर्ट प्रमोशन पर विशेष चर्चा हुई। माना जा रहा है कि जल्द ही जिले के उद्यमियों को करोड़ोें के आर्डर मिल सकते हैं। इससे उद्यमियों को व्यापार बढ़ाने में मदद मिलेगी। शामली के तैयार पदार्थों की भी सराहना एक्सपो में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें