फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कोराेना काल से बंद चल रही दो ट्रेनें एक मार्च से होंगी चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोरोना काल के बाद लंबे समय से बंद चल रही दिल्ली से शामली और शामली से दिल्ली को संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन 04999 और 05000 आगामी एक मार्च से चालू हो जाएगी। यह पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से चलकर शामली दोपहर में आती थी। शामली से चार बजे चलकर दिल्ली साढ़े सात बजे पहुंचेगी। वहीं रात्रि में 9 बजे दिल्ली से चलकर रात्रि बारह बजे शामली आकर रुक जाती है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि ट्रेन संख्या 04999 दिल्ली से चलकर शामली आती है। शामली से यह पैसेंजर ट्रेन 05000 बनकर दिल्ली जाती है। इस पैसेंजर ट्रेन का नोटिस दिल्ली बड़ौदा हाऊस से जारी कर दिया गया है। यह पैसेंजर ट्रेन पहले कोरोना काल के बाद से बंद चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें