शामली जनपद के थानाभवन में रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह और राष्ट्रीय लोकदल के थानाभवन विधायक अशरफ अली पर एक युवक शावेज युसुफ ने अपने फेसबुक एकाउंट से आपत्तिजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन
इस मामले में विधायक अशरफ ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने आरोपी शावेज युसुफ निवासी खेड़ी सराय थाना मीरापुर को नगर के चरथावल बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।