फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी करने के आरोप में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम ने ट्रैक्टर व बाइक चोरी में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बदमाश जिला बागपत के निवासी हैं। उनके कब्जे से चोरी के तीन ट्रैक्टर, पांच बाइक, तमंचा, एक चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
शहर कोतवाली में सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार दोपहर बताया कि बीती देर रात शहर कोतवाली पुलिस कैराना रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कैराना की तरफ जा रहे दो ट्रैक्टर को रोका तथा उन पर सवार लोगों से पूछताछ की। एक ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली भी थी। पुलिस ने अलग-अलग ट्रैक्टर पर सवार दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों ट्रैक्टर व ट्रॉली चोरी की हैं। वे उन्हें बेचने के लिए हरियाणा ले जा रहे है। पकड़े गए आरोपी अमित उर्फ आर्यन निवासी पट्टी गोपी बावली और विकास निवासी गांव खेड़ाहटाना थाना बड़ौत जिला बागपत हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी करीब दो साल से वाहन चोरी कर रहे हैं। उन्होंने उक्त ट्रैक्टर मई 2022 में गांव मुंडेट से चोरी किया था। इसके कुछ दिन बाद रेलपार शामली से ट्रॉली चोरी की। इससे पहले दिसंबर 2020 में मोहल्ला काकानगर से ट्रैक्टर चोरी किया था। उसे बड़ौत में छिपाया था। करीब 15 दिन पहले शामली से गैराज का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। बताया कि चोरी के ट्रैक्टरों को बेचने हरियाणा जा रहे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीसरा ट्रैक्टर बड़ौत से बरामद कर लिया है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बाइक, तमंचा, चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पहचान छिपाने के लिए बदल देते थे नंबर
सीओ सिटी के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के वाहनों की पहचान छिपाने के लिए उनके असली रजिस्ट्रेशन, इंजन व चेसिस नंबर मिटाकर उनके स्थान पर मशीन से नए नंबर गोद देते थे।
विज्ञापन

फौज में भर्ती की तैयारी कर रहा था आर्यन
सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी अमित उर्फ आर्यन इंटरमीडिएट पास है। वह करीब दो साल पहले तक फौज में भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात विकास से हुई। विकास बाइक मैकेनिक था और बड़ौत में उसकी दुकान थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर वाहन चोरी की वारदातें करनी शुरू कर दी थी। आर्यन के विरुद्ध बड़ौत, आदर्श मंडी व शहर कोतवाली में करीब नौ मुकदमे और विकास के विरुद्ध शहर कोतवाली, आदर्श मंडी व बागपत में करीब पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें