फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए राममेहर को दी थी खौफनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में राममेहर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए तमंचा, खोखा व कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी आशीष पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र में गांव अलीनगर में दस दिन पूर्व अपनी मां से मिलने आए राममेहर की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने फरार चल रहे गांव निवासी हत्यारोपी आशीष को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा,खोखा, कारतूस बरामद किया है। मृतक की बहन ने आशीष के खिलाफ अपने भाई की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ चालानी कार्यवाही की है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा कियाा है कि दोस्त की हत्या का बद ला लेने को राममेहर की हत्या की गई थी।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव अलीनगर में तीन अगस्त गुरुवार की दोपहर को रामेहर उर्फ कल्लू उम्र चालीस वर्ष पुत्र सतपाल की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी आशीष को पुलिस ने गुरुवार की देर रात को मेरठ करनाल हाईवे के टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया तमंचा, खोखा, कारतूस बरामद किया है। 

विदित हो कि तीन अगस्त गुरुवार को राममेहर अलीनगर में अपनी मां से मिलने पहुंचा था।तभी गांव के ही आशीष पुत्र राजकिरण ने राममेहर पर हमला कर तमंचे से गोली मार दी थी। जिसके बाद राममेहर लहूलुहान होकर नीचे गिर गया था। वहीं आशीष मौके से फरार हो गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची। पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल राममेहर को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक द्वारा राममेहर को मृत घोषित कर दिया था। 

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जिसके बाद मृतक की बहन सुमन ने गांव के ही आशीष पर अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपी आशीष को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने गुरुवार की देर रात मेरठ करनाल हाईवे के गांव लक्ष्मणपुर में टोल प्लाजा के पास से आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने पकड़े गये हत्यारोपी के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से पुलिस अभिरक्षा में आशीष को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया गांव अलीनगर में राममेहर की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी आशीष को मेरठ करनाल हाईवे टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए आशीष ने राममेहर की गोली मारकर हत्या की थी
दस दिन पूर्व गांव अलीनगर निवासी महिला सुमन ने आशीष पुत्र राजकिरण के खिलाफ अपने भाई राममेहर की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गये आशीष ने बताया लगभग दो वर्ष पूर्व मेरे दोस्त बबलू पुत्र धर्मपाल कश्यप निवासी टिटौली की राममेहर, नीटू, मेरे भाई मनोज ने काठा नदी में हत्या कर शव को दबा दिया था। तब से कहासुनी चल रही थी। कई बार समझौते के प्रयास भी हुए। लेकिन तीन अगस्त को राममेहर मेरे घर आया था जो मेरी हत्या करना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही मेने उसको गोली मार दी जिसके बाद वो गिर गया। मैंने उसे घर से गली में बाहर खींचकर गले पर तमंचे की नाल से भी हमला किया जिसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए,जिसके बाद मे फरार हो गया था।

दोनों आपराधिक घटनाओं को साथ देते थे अंजाम
मृतक राममेहर एवं आरोपी आशीष दोनों ही साथ रहकर अपने साथियों के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों का अपराधिक इतिहास है। जिसमें राममेहर पर लगभग आधा दर्जन एवं आशीष पर लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज हैं, लेकिन आशीष के दोस्त बबलू की हत्या के बाद आशीष एवं राममेहर दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गये। जिसके चलते आशीष द्वारा राममेहर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें