फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एयर राइफल में शामली के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्रीड़ा भारती बागपत व राणा शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में हुई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। क्रीड़ा भारती बागपत एवं राणा शूटिंग स्पोर्टस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में बड़ौत में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में शामली के खिलाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बड़ौत में प्रथम मिथनो देवी मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन क्रीड़ा भारती बागपत एवं राणा शूटिंग स्पोटर्स एकेडमी बड़ौत के संयुक्त तत्वावधान में एक से पांच मार्च तक आयोजित की गई थी। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के खिलाड़ी मादलपुर निवासी पीयूष शर्मा ने एयर राइफल आईएसएफ वर्ग के चैंपियन ऑफ चैंपियंस मुकाबले में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समिति द्वारा खिलाड़ी को 7100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसी वर्ग में ग्राम महावतपुर निवासी निखिल पुंडीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिनको ट्रॉफी एवं 3100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। क्वालीफिकेशन राउंड में निखिल पुंडीर ने 599/600 स्कोर किया व एयर राइफल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पीयूष शर्मा ने एयर राइफल जूनियर आईएसएसएफ वर्ग में 598/600 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विधान प्रताप सिंह ने एयर राइफल एनआर वर्ग में 377/400 स्कोर के साथ रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

सोमवार को क्लब में पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, डायरेक्टर तपन मलिक, विक्रांत निर्वाल, अभिनव निर्वाल, मयंक शर्मा शोभित शर्मा, सागर खाटीयान, आयुष, अभिषेक तोमर, रचित चौधरी, पारस पंवार, गुलजार, देवांश बालियान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें