फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रदोष काल में होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




शामली। इस बार होली पर 7 मार्च दिन मंगलवार को प्रदोष काल में होलिका दहन होगा। धुल्हैंडी (रंगोत्सव) 8 मार्च दिन बुधवार को मनाई जाएगी।
इस बार पूर्णिमा तिथि 6 मार्च दिन सोमवार को शाम 4:17 बजे आरंभ हुई। पूर्णिमा तिथि का समापन 7 मार्च दिन मंगलवार को शाम 6:09 बजे होगा। शहर के बुढ़ाना रोड हनुमान ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित प्रभु शंकर शास्त्री, कमल शर्मा के मुताबिक इस बार 19 वर्षों बाद श्रावण मास में अधिकमास आने के कारण महाशिवरात्रि और होली 10 से 11 दिन पहले मनाई जाएगी। जबकि रक्षा बंधन, गणेश चतुर्थी, दशहरा और दीवाली में करीब 19 दिन की देरी होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन होता है। दूसरे दिन धुल्हैंडी मनाई जाती है। भारतीय पंचांग और ज्योतिष के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा यानी होली के अगले दिन से चैत्र शुदी प्रतिपदा की शुरुआत होती है। इसी दिन से नववर्ष का भी आरंभ माना जाता है। इसलिए होली पर्व नवसंवत और नववर्ष आरंभ होता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 6 मार्च दिन सोमवार को शाम 4:17 बजे पर आरंभ होगी। पूर्णिमा तिथि का समापन 7 मार्च दिन मंगलवार को शाम 6:09 बजे होगा। 7 मार्च दिन मंगलवार को प्रदोष काल में होलिका दहन होगा।
- धृति योग- 6 मार्च को रात्रि 8:54 से 7 मार्च के दिन रात्रि 9:14 तक रहेगा। इसके बाद शूल योग।

- होलिका दहन का शुभ मुहूर्त।

7 मार्च मंगलवार शाम 6:24 से 8:58 तक रहेगा।

- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:46 से 12:33 तक।
- विजय मुहूर्त- दोपहर 2:07 से 2:54 तक।

- गोधूलि मुहूर्त- शाम 5:51 से 6:15 तक।

- अमृत काल मुहूर्त- शाम 7:22 से 9:07 तक।

- संध्या मुहूर्त- शाम 6:03 से 7:16 तक।

- निशिता मुहूर्त- शाम 11:44 से 12:33 तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें