फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: ईद-उल-अजहा के मौके पर दो पक्षों में संघर्ष, चंदे की रकम को लेकर हुआ बवाल

Mon, 17 Jun 2024 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। एक पक्ष ने तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शामली में भिड़े दो पक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के चौसाना थानाक्षेत्र के जिजौला में ईद उल अजहा के मौके पर ईदगाह के इकट्ठा हुए चंदे की रकम को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। आरोप है कि पहले ईदगाह पर मारपीट हुई। उसके बाद घर में घुसकर मारपीट की गई और महिलाओं अभद्रता एवं बच्चो से मारपीट की गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव जिजौला में सोमवार को जहां सभी ईद उल अजहा के त्योहार को मना रहे थे वही नमाज के बाद ईदगाह के चंदे की रकम को लेकर विवाद हो गया। पूर्व प्रधान जाहिद पक्ष ने रविवार शाम को मस्जिद के मौलाना को चंदे के इकट्ठा हुए 54 हजार रुपये दे दिए।

सोमवार सुबह नमाज पढ़ने के बाद चंदे की रकम को लेकर पूर्व प्रधान मोहम्मद हसन और जाहिद हसन के बीच कहासुनी व गाली गलौच हुई नागवार गुजरी। आरोप है कि जाहिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहम्मद हसन पर हमला कर दिया। लेकिन ग्रामीणों ने बीचबचाव कर दिया उसके बाद जाहिद हसन ने मोहम्मद हसन के घर जाकर हमला किया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। वहीं मोहम्मद हसन ने करीब 12 आरोपियों के खिलाफ चौकी पर तहरीर दी है । पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मीडियाकर्मी पर हमला,मोबाइल छीना
ईदगाह के मौके पर दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर मीडिया कर्मी सद्दाम राणा वहा पहुंचे तो जाहिद पक्ष के लोगो ने हमला करते हुए मोबाइल फोन को छीन लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मोबाइल फोन फेंककर चले गए। आरोपियों ने मीडिया कमरिंको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें