इससे मरीज को बिना दूर जाए अपने घर के पास ही उच्च डॉक्टर से परामर्श और दवाई उपलब्ध हो जाएगी। प्राथमिक केंद्र पर बैठे डॉक्टर मरीज को परामर्श नहीं दे पा रहे हैं तो इसी पोर्टल के माध्यम से उसे सामुदायिक या जिला स्तर पर बैठे डॉक्टर से परामर्श दिलाया जाएगा। यह व्यवस्था कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लागू कर दी गई है। मरीज दोपहर 12 से दो बजे के बीच अपने नजदीकी उपकेंद्र पहुंचकर उच्च डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।
भविष्य में घर बैठे ले सकेंगे सलाह
स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल इस व्यवस्था को स्वास्थ्य उप केंद्रों से जोड़कर लागू किया है। यदि क्षेत्र में यह व्यवस्था कारगर साबित होती है तो भविष्य में लोग अपने घर बैठकर भी ई-संजीवनी पोर्टल के जरिए डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे।
ई-संजीवनी पोर्टल योजना को कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लागू कर दिया है। अब मरीज अपने पास के उपकेंद्र पहुंचकर उच्च डॉक्टर से परामर्श व दवाई ले सकते हैं। -डॉ. विक्रम सिंह, चिकित्सा अधिकारी, जलालाबाद