सोशल मीडिया पर दरोगा का वीडियो वायरल। स्रोत वीडियोग्रेब
- फोटो : 1
शामली। सोमवार को एक्स पर आदर्श मंडी थाने के दरोगा मोहित कुमार का एक व्यक्ति से रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
वायरल वीडियो में कहा गया था कि जिस व्यक्ति से रुपये लिए जा रहे हैं, वह एक मामले में आरोपी है। एसपी ने इस मामले की जांच एएसपी सुमित शुक्ला को सौंपी थी। इसके बाद दरोगा का एक और वीडियो एक्स पर वायरल हुआ, जिसमें दरोगा उसी आरोपी व्यक्ति के साथ ढाबे में खाना खाने के बाद आरोपी द्वारा भुगतान करने और इसके बाद दोनों साथ में कोर्ट की तरफ जाते नजर आ रहे हैं।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि इस मामले में दरोगा मोहित कुमार की भूमिका संदिग्ध होने पर निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच सीओ कैराना हेमंत कुमार को सौंपी गई है। सीओ के अनुसार जांच कर रिपोर्ट एसपी को देंगे।