फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: साइबर क्राइम थाने का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Thu, 29 Feb 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली नवनिर्मित साइबर क्राइम थानों के वर्चुअल लोकार्पण करते एमएलसी विरेंद्र सिंह व भाजपा जिला अ
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से जिले के साइबर क्राइम थाने का वर्चुवल लोकार्पण किया। मोहल्ला रेलपार में पुराने पुलिस कार्यालय के भवन में एमएलसी विरेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने नए साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में नए साइबर क्राइम थानों का वर्चुअल लोकापर्ण किया। शामली में मोहल्ला रेलपार में पुराने पुलिस कार्यालय के भवन में नवनिर्मित साइबर क्राइम थाना बनाया गया है। एमएलसी विरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएम रविंद्र सिंह व एसपी अभिषेक और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। एसपी ने बताया साइबर क्राइम थाने पर लोगों की साइबर संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें