फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बरात में मारपीट होने पर दुल्हन को विदा करने से किया इन्कार

Mon, 02 Nov 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना में बरातियों-घरातियों में मारपीट के दौरान मैरिज होम का टूटा शीशे का गेट। संवाद
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे के एक मैरिज होम में रविवार शाम निकाह की रस्म के बाद खाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद बरातियों व घरातियों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान मैरिज होम के गेट का शीशा भी टूट गया। विवाद बढ़ने पर परिजनों ने दुल्हन को भेजने से इन्कार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों के बीच दो घंटे चली पंचायत में दुल्हन भेजने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सैदमीर निवासी युवक का रिश्ता दूसरे मोहल्ले हौसंगपुर निवासी युवती से तय हुआ था। तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को दोपहर में कस्बे के मैरिज होम में बरात पहुंची। देर शाम तक निकाह की रस्में पूरी हुईं। इसके बाद खाना शुरू हुआ। खाने के दौरान बरातियों व घरातियों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई।
मारपीट से नाराज परिजनों ने दुल्हन को भेजने से इन्कार कर दिया और उसे घर ले गए। इसके बाद दुल्हन और दूल्हा पक्ष के जिम्मेदार लोगों की पंचायत हुई। करीब दो घंटे तक चली पंचायत के बाद परिजन दुल्हन को दूल्हे के साथ भेजने पर राजी हुए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना पर डायल 112 पहुंची थी जिसे दोनों पक्षों ने आपसी मामला बताकर वापस भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें