कांधला। मोहल्ला रामनगर निवासी महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला रामनगर निवासी उर्मिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी युवक से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर उसे और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। इसमें उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित महिला को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुजफ्फरनगर अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।