वहीं, शनिवार सुबह यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु से एक मीटर कम 229 मीटर पर दर्ज किया गया। वहीं, पिछले दो दिन से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही मूलाधार बारिश के चलते हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया। शनिवार सुबह आठ बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 68357 क्यूसेक, सुबह नौ बजे 147857, सुबह 10:00 बजे 209042 और उसके बाद सुबह 11:00 बजे 223054 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया। हथिनी कुंड बैराज पर पानी की मात्रा अभी और अधिक बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण रविवार सुबह तक यमुना खतरे के निशान को पार कर सकती है।
यह भी पढ़ें: UP: सीएम योगी बोले- जल्द गठित होगा शुकतीर्थ विकास परिषद, 'पिछलों सरकारों में चोरी होते थे किसानों के इंजन'