फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: भाजपा के पूर्व जिला मंत्री के भतीजे ने किया सुसाइड, मेरठ के कॉलेज से कर रहा था होटल मैनेजमेंट

Sun, 29 Jun 2025 03:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Suicide: हर्षित दो दिन पहले ही मेरठ से घर आया था। शव के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला, जिससे कारण स्पष्ट हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे झिंझाना कस्बे के छात्र हर्षित (19) पुत्र बाबूराम बंसल का शव घर के बराबर में दुकान के ऊपर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक भाजपा के पूर्व मंत्री सुनील बंसल का भतीजा था।
विज्ञापन

 

घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतक के चाचा भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सुनील बंसल ने बताया कि पूरा परिवार हर्षित की बड़ी बहन को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के लिए गया हुआ था। हर्षित घर पर अकेला था। शाम के समय जब परिवार घर लौटा तो हर्षित नहीं मिला। काफी देर तक इधर-उधर खोजने के बाद परिवार के लोगों ने दुकान के ऊपर बने कमरे में जाकर देखा तो छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला, जिस कारण आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका।
 
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि घर या बाहर किसी से कोई विवाद या कहासुनी भी नहीं हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चाचा सुनील बंसल ने बताया कि हर्षित के बाद परिवार में छोटा भाई तथा एक बड़ी बहन और माता-पिता है। उन्होंने बताया हर्षित मेरठ के एक कॉलेज से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। दो दिन पहले ही वह घर पर आया था। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें