शामली हनुमान रोड पर गन्ने के वाहनो से लगा जाम
फोटो समाचार
शामली। शामली चीनी मिल में गन्ना लेकर आए वाहनों की लंबी लाइन से शहर में जाम की स्थिति बन गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार की मध्य रात्रि एक बजे शामली चीनी मिल नोकेन हो गई थी। 11 घंटे नोकेन के बाद गन्ना इकट्ठा करके शामली चीनी मिल चालू की गई। मिल चालू होते ही शहर में गन्ने के वाहनों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई। शहर के चीनी मिल गेट से लेकर नगर पालिका परिषद गेट, शहर कोतवाली गेट से लेकर अस्पताल रोड बुढ़ाना रोड, अग्रसेन चौक से लेकर वर्मा मार्किट तक गन्ने के वाहनों का जाम लगने से आम नागरिकों को आने-जाने मेें परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली मिल के एजीएम दीपक राणा ने बताया कि शामली मिल को नोकेन के बाद दोपहर एक बजे चालू किया गया था। चीनी मिल चलने के बाद शहर में गन्ने के वाहनों का जाम लगा है। संवाद