शामली/ऊन। शामली चीनी शनिवार देर रात चालू की गई, जो आधे घंटे बाद खराबी आने पर बंद हो गई। 15 घंटे बाद रविवार दोपहर तीन बजे शामली मिल शुरू हुई। उधर, राणा समूह की ऊन चीनी मिल में विधिवत रुप से वर्ष 2019-20 का पूजन के साथ-साथ यार्ड में चेन में गन्ना डालकर नए गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया है। चीनी मिल के अफसरों के मुताबिक ऊन मिल सात नवंबर को चालू हो जाएगी।
शनिवार रात साढ़े 11 बजे शामली चीनी मिल को चालू किया गया। आधा घंटे बाद ही मोटर खराब हो गई। जिससे चीनी मिल बंद हो गई। 15 घंटे चीनी मिल बंद होने के बाद रविवार को अपराह्न तीन बजे शामली चीनी मिल को चालू किया गया। शामली चीनी मिल के गन्ना महा प्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के कारण मिल बंद हो गई थी। किसानों को इससे अवगत करा दिया गया था। मिल की पेराई के लिए 20 हजार क्विंटल यार्ड में पड़ा हुआ है। उधर रविवार को सुबह साढे़ दस बजे राणा समूह की ऊन चीनी मिल में 24 घंटे का गुरुवाणी पाठ संपन्न हुआ। सुबह साढे़ दस बजे विधिविधान हवन-पूजन पंडित द्वारा यजमानों को विधि विधान से संपन्न कराई।
साढ़े 11.30 बजे पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री रहे और राणा समूह के सुरजीत सिंह, मिल के प्रबंध निदेशक इंद्र प्रताप सिंह, निदेशक राणा प्रताप सिंह, मिल के उपाध्यक्ष और यूनिट हैड गुरु शरण सिंह खेरा, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, जीएम गन्ना अनिल अहलावत आदि ने चेन में गन्ना डालकर नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। मौके पर ऊन गन्ना समिति के सचिव अजित सिंह, मिल के जीएम प्लांट जसविंद्र सिंह, जीएम प्रोडक्शन अजय शर्मा, जीएम एच आर रविंद्र शर्मा, जीएम इंजीनियरिंग इनाम मौहम्मद समेत किसान मौजूद रहे। ऊन मिल के जीएम केन अनिल अहलावत ने बताया कि ऊन चीनी मिल सात नवंबर को चालू की जाएगी। मिल की ओर से 5100 क्विंटल का गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया गया है।