फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का सदस्य पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

Thu, 30 Oct 2025 10:20 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

झिंझाना में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का सदस्य सूरज पैर में गोली लगने से घायल होकर पकड़ा गया, जबकि उसका साथी मिथुन फरार हो गया। आरोपी पर कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर के जंगल में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का सदस्य सूरज, निवासी खानपुर, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़कर सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि उसका साथी मिथुन मौके से फरार हो गया।

एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सूरज ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ विशाखापट्टनम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और हरियाणा के हिसार में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही 9 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, तीन कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस फरार आरोपी तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें