मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के समय से ही ससुराल पक्ष के लोगों का रवैया संगीता के लिए सही नहीं था।ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्हें आशंका है कि संगीता की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या की है।
मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।