फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सिर में गोली मारकर युवक की हत्या, घर से बुलाकर वारदात को दिया अंजाम, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 22 Jan 2023 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं हैं शामली में शनिवार देर रात एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि कुछ लोग से शनिवार शाम को घर से बुलाकर ले गए थे। वहीं हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में  गौरव उपाध्याय (25) पुत्र मेहरपाल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम गांव के युवक गौरव को घर से बुलाकर ले गए थे। रविवार सुबह उसका शव गांव के पास ही खाली प्लॉट में पड़ा मिला। 

विज्ञापन


खेड़ीकरमू गांव निवासी गौरव उपाध्याय कंडेला स्थित एक रिम धुरा फैक्टरी में नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम गांव के ही कुछ युवक गौरव को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें: Baghpat: कोहरे में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर भिड़े छह वाहन, दस घायल, मची चीख-पुकार
विज्ञापन


रविवार सुबह लिलौन मार्ग पर एक खाली प्लॉट में उसका शव पड़ा मिला। उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास से पुलिस को तमंचे के कारतूस खोखा मिला है। पास में ही गौरव के मोबाइल का सिम भी पड़ा था। जिसकी मदद से पुलिस ने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन


गौरव की हत्या का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक शनिवार शाम गौरव को घर से बुलाकर ले गए थे। उन्होंने ही गौरव की हत्या की है। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है और जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें