फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 8 से 11 मई तक होगा शामली महोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने बैठक कर दिए निर्देश, वीवी डिग्री कॉलेज में होगा चार दिवसीय महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शामली महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने नवीन कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में महोत्सव की तिथियां 8 मई से 11 मई तक प्रस्तावित की गईं। आयोजन स्थल के रूप में वीवी डिग्री कॉलेज, शामली का चयन किया गया है। जिलाधिकारी ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए नामित अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियां भी कराई जाएं, ताकि कार्यक्रम आकर्षक और यादगार बन सके।
विज्ञापन

महोत्सव में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी के साथ उच्च स्तरीय फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ जानकारी भी मिल सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्येंद्र सिंह, पीडी डीआरडीए प्रेमचंद विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें