फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: खेत पर काम करते युवक के ऊपर गिरी बिजली, मौके पर मौत, कोयले जैसा बन गया शरीर; तीन लोग झुलसे

Fri, 17 Apr 2026 09:32 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली के गांव लांक में अंकित अपने परिवार के लोगों के साथ खेत पर मजदूरी करने गया था। शाम के समय बारिश होने लगी। बिजली सीधे अंकित के ऊपर आकर गिरी। उस स्थान पर गड्ढा भी हो गया। अंकित के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
अंकित की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में शुक्रवार शाम गेहूं की थ्रेसिंग करने गए मजदूर अंकित कश्यप उर्फ सचिन (22) की बिजली गिरने से मौत हो गई। उसके ताऊ व उनका लड़का चपेट में आकर घायल हो गए। 
विज्ञापन

 

गांव लांक निवासी अंकित कश्यप मजदूरी पर अपने ताऊ तेजवीर (55), ताऊ के बेटे ब्रह्मपाल (29) और पड़ोसी सुमित के साथ खेत में मशीन से गेहूं की थ्रेसिंग करने गए थे। शाम को बूंदाबांदी होने पर थ्रेसिंग का काम रोक दिया था। इसी दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आकर अंकित गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि अन्य तीनों चपेट में आने से मामूली रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। 
 

कुछ ही देर बाद तीनों को होश आ गया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने से मौके पर गड्ढा भी बन गया था। गंभीर हालत में अंकित को शामली अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम भी गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन

अंकित की शादी करीब पांच महीने पहले नवंबर 2025 में हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता भी मजदूरी पर कहीं बाहर गए हुए हैं, उन्हें हादसे की जानकारी दे दी गई है। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल है और गांव में शोक छाया हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें