फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऑनलाइन डाटा फीड करने में पिछड़ा शामली

Tue, 05 Mar 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की टेबलेट से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में शामली जिला काफी पीछे रह गया है। इस ओर शिक्षा अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। जबकि जनपद में स्कूलों को 933 टेबलेट दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने विद्यालयों में शिक्षकाें, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्कूल में मध्याह्न भोजन का रजिस्टर और अन्य रजिस्टर भी ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए जनपद के 596 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को 933 टेबलेट भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके बावजूद विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज नहीं कराई जा रही है। प्रदेश स्तर से जारी सूची में शामली काफी पिछड़ते हुए 67 वें स्थान पर है। जबकि मेरठ 39 वें और बागपत ने प्रदेश में 8 वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं हापुड़ 31 पर, बिजनौर 22 वें और मुजफ्फरनगर 30 वें स्थान पर रहा। देखना है कि शामली के 67 वें स्थान रहने के बाद यहां के शिक्षा अधिकारी इस ओर ध्यान देते हैं कि नहीं। जबकि यू-डायस पर डाटा फीड कराने में शामली काफी आगे रहा। शामली का प्रदेश में दूसरा स्थान रहा।
ऑनलाइन डाटा फीड कराने में प्रधानाध्यापकों की लापरवाही रही। इस ओर ध्यान दिया जाएगा। अगली बार सूची जारी होने से पहले जनपद को पिछड़ने नहीं दिया जाएगा। -कुमारी कोमल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें