फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आधी रात को स्ट्रांग रूम की जांच करने पहुंच रहे शिक्षा अधिकारी

Mon, 04 Mar 2024 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो गई है। शासन से परीक्षा को नकलविहिन कराने के लिए विभिन्न स्तर पर निरीक्षण कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम जिले में कई परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की रात में भी जांच करने के लिए पहुंच रहे है।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड में 25418 छात्र-छात्रा पंजीकृत है। परीक्षा के लिए जनपद में 33 परीक्षा केंद्र बने है। परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए जिले में विशेष जांच दस्ता गठित किया गया है। चार दिन पहले आगरा में प्रश्नपत्र के लीक होने की सूचना के बाद जनपद में भी शिक्षा विभाग के अधिकारी चौकन्ने हो गए है। जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि निगरानी के लिए जनपद में 11 टीमें बनी है। जिसमें हर ब्लॉक में एक-एक टीम शिक्षा विभाग की ओर से और एक-एक टीम डीएम की ओर से बनाई गई है। वहीं एक टीम पुलिस विभाग की है। सभी केंद्रों पर कंट्रोल रूम के अलावा भी रात-दिन निरीक्षण कर व्यवस्था परखी जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात में उन्होंने जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़, जनता इंटर कॉलेज मालैँडी, आरके इंटर कॉलेज शामली, वीवी इंटर कॉलेज शामली आदि का निरीक्षण किया। सभी जगह व्यवस्था दुरूस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें