फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक निष्कासित, ये तीन संभालेंगे अब जिले में संगठन की कमान

Sat, 29 Aug 2026 04:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

चेयरमैन राजेंद्र सिंह मलिक का कहना है कि कालिंदर मलिक काफी समय से कार्यकर्ताओं को बरगलाकर संगठन को नुकसान पहुंचा रहे थे। इसी कारण उन्हें संगठन से निकाला गया है। वहीं कालिंदर का कहना है कि दो माह पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन
कालिंदर मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के शामली जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक को संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है। संगठन के चेयरमैन राजेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कमेटी ने उनके प्रस्ताव पर यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


राजेंद्र सिंह मलिक ने आरोप लगाया कि कालिंदर मलिक काफी समय से कार्यकर्ताओं को बरगलाकर संगठन को नुकसान पहुंचा रहे थे। उन्हें कई बार चेतावनी दी गई, इसके बावजूद दूसरे गुट के साथ मिलकर संगठन को कमजोर करने की गतिविधियां जारी रखने का आरोप है। इसी के चलते उन्हें निष्कासित किया गया है।
उन्होंने बताया कि आगामी निर्णय तक शामली में संगठन का कार्य तीन सदस्यीय कमेटी संभालेगी। इसमें रवींद्र राणा, डॉ. उदयवीर सिंह और अजय पिंडोरा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


दो माह पहले ही इस्तीफा देने का दावा
उधर, कालिंदर मलिक ने संगठन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने करीब दो माह पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कहना है कि संगठन किसानों के हित में कार्य नहीं कर रहा था, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया था।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें