फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: खंडहर और मकान में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्टरी, भारी मात्रा में कच्चा माल छोड़कर भाग गए संचालक

Tue, 30 Sep 2025 09:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

झिंझाना पुलिस ने टपराना में छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखों का कच्चा माल बरामद किया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
बरामद पटाखे और उसे बनाने का सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली से पूर्व पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गांव टपराना में अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आबादी के बीच बने ग्रामीण जनेश्वर के खंडहरनुमा मकान और सुदेशपाल के मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखों का कच्चा माल और पटाखे बनाने के उपकरण बरामद किए।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों ने मकानों को किराए पर दिया हुआ था। दोनों से पटाखा बनाने की छह मशीनें, पटाखों का कच्चा माल, गंधक पोटाश का कट्टा, चार ड्रम बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार त्योहारों के दौरान पटाखों की बढ़ती मांग को देखते हुए कुछ लोग अवैध रूप से पटाखे बनाने और बेचने का काम रहे थे, जो न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि आसपास रहने वाले लोगों की जान और संपत्ति के लिए भी खतरा बन सकता है। छापा मारने के दौरान मौके से कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। वांछित आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें