शामली जनपद में कांधला कसबे की मीरदगान मार्केट में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी फैजान की कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
कसबे के मोहल्ला खैल निवासी फैजान पुत्र असलम की मीरदगान मार्केट में कपड़ों की दुकान है। बताया कि शनिवार की सुबह वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो अंदर से धुंआ उठता देखा। शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे।
शटर को खालकर किसी तरह आग पर काबू किया। आग लगने के कारण दुकान के अंदर रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। दुकानदार ने करीब तीन लाख का नुकसान बताया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।