इस मामले में आरोपी पक्ष ने किशोरी के परिजनों को धमकी दी थी कि उनकी दूसरी पुत्री का भी घर से अपहरण कर लेंगे। जिस पर बाबरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फरार चल रहे आरोपी नौशाद व परवेज को पुलिस ने बुधवार को गांव गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
यह भी पढ़ें: लव जिहाद पर बड़ा बयान: फिर BJP सांसद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, खूब हुई तीखी बहस, जानिए वजह
हर हाल में होगी महापंचायत
बघरा आश्रम के संस्थापक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि मुस्लिम समुदाय का चार बच्चों का पिता राशिद बहला-फुसलाकर किशोरी को ले गया। धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। इसकी रिपोर्ट किशोरी के पिता ने दर्ज कराई है। दस दिन बीत जाने पर भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई है। जिसके चलते हिंदू संगठनों ने बृहस्पतिवार को महापंचायत का एलान किया हुआ है। हर हाल में महापंचायत होगी।