फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खरीफ फसलों के लिए शामली को मिला यूरिया व डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
-गन्ना, गेहूं व धान की फसल के लिए प्रति एकड़ खाद देने को गाइड लाइन जारी
विज्ञापन

-कृषि विभाग ने समितियों व केंद्रों को दिए आदेश, खाद वितरण में न बरतें लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। खरीफ फसलों की बुवाई के लिए इफको व कृषि विभाग को यूरिया 2601 मीट्रिक टन व डीएपी 1856 मीट्रिक टन आवंटित हो गई है। यह 14 जून तक शामली पहुंच जाएगी। वहीं कृषि विभाग ने गन्ना, गेहूं व धान की फसल के लिए खाद वितरण को गाइड लाइन जारी कर दी हैं। साथ ही उन्होंने सभी संचालकों को खाद वितरण में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि अब खरीफ फसल की बुवाई शुरू हो जाएगी और ऐसे में यूरिया व डीएपी की आवश्यकता किसानों को होती है। आंवला केंद्र बरेली से उनको यूरिया 2601 मीट्रिक टन व डीएपी 1856 मीट्रिक टन रैक मिल गई है, जो 14 जून तक शामली पहुंच जाएगा। बताया कि जब जनपद में यूरिया 7235 मीट्रिक टन, डीएपी 1442 मीट्रिक टन, एनपीके 831.150 मीट्रिक टन उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद खाद को पीसीएफ के गोदाम में भिजवा दिया जाएगा। वहां से आवश्यकता अनुसार सहकारी, गन्ना समितियों व दुकानों पर भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में अब यूरिया व डीएपी की कमी नहीं है। साथ ही सभी दुकान संचालकाें काे आदेश दिए गए हैं कि किसानों को समय से उपलब्ध कराया जाए। यदि इसमें लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पीओएस मशीन के माध्यम से ही खाद का वितरण करें और रिकार्ड रखें।
विज्ञापन



इस तरह किया जाए वितरण
फसल- यूरिया प्रति एकड़- डीएपी प्रति एकड़
गन्ना- 144 किलो - 69 किलो
गेहूं- 120 किलो - 52 किलो
धान- 95 किलो - 52 किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें