फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक क्विज में प्रदेश में शामली ने पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
निपुण भारत कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक क्विज में मिली उपलब्धि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। निपुण भारत कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक क्विज में शामली जनपद ने सूबे में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, पहला स्थान वाराणसी जनपद को मिला है।
राज्य परियोजना कार्यालय एवं महानिदेशक के निर्देश पर निपुण भारत कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में प्रत्येक सप्ताह कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए साप्ताहिक क्विज आयोजित की जाती है। इसमें जिले के विद्यालयों की प्रतिभागिता का परिणाम राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जारी किया गया। बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि जारी परिणामों में मौजूदा सप्ताह में शामली जनपद प्रदेश की सूची में पिछले सप्ताह के मुकाबले 57 स्थान की प्रगति करते हुए दूसरे नंबर पर पहुंचा है, जबकि पहले स्थान पर वाराणसी जिला रहा है। पिछले सप्ताह की साप्ताहिक क्विज में शामली की प्रगति कम होने के कारण पूरे जनपद में सभी विकास खंडों में क्विज का विशेष अभियान चलाया गया था। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों ने तन्मयता से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इसका परिणाम यह रहा कि प्रदेश द्वारा जारी की गई सूची में शामली जनपद दूसरे स्थान पर है। शामली के विकास खंड ऊन ने क्विज में प्रतिभागिता का प्रतिशत बढ़ाते हुए जनपद में प्रथम स्थान पर रहा। जनपद के बाकी चार विकास खंडों ने भी क्विज में प्रगति की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा और समन्वयक प्रशिक्षण गुणवत्ता अमित कुमार ने जनपद की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में प्रत्येक सप्ताह शामली जनपद को अग्रणी रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें