फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: जीजा-साला समेत चार लोगों की एक्सीडेंट में मौत, खून से लाल सड़कों पर तड़पते रहे घायल

Wed, 23 Jul 2025 06:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

पानीपत खटीमा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साला की मौत हो गई।  वहीं, जलालाबाद के दो फर्नीचर व्यापारियों की पंजाब के जालंधर में कार की टक्कर से जान चली गई। इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अनिल, शिशुपाल, माजिद और अनस की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के दो स्थानों पर हुए हादसों में जीजा साले समेत चार लोगों की जान चली गई। पानीपत खटीमा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साले शीशपाल और उसके जीजा अनिल की मौत हो गई। वहीं जलालाबाद के दो फर्नीचर व्यापारी माजिद अब्बासी और अनस मलिक की पंजाब के जालंधर में कार की टक्कर से मौत हो गई । 
विज्ञापन

 

पहला हादसा पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुआ। जंधेडी गांव निवासी लोकेंद्र ने बाबरी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका भतीजा शीशपाल (25) अपने जीजा अनिल (26) और एक अन्य के साथ बाइक पर मुजफ्फरनगर से बिजली फीटिंग का कार्य कर मंगलवार रात वापस लौट रहा था। 
 

जैसे ही बाइक पानीपत-खटीमा हाईवे पर बंतीखेड़ा गांव के निकट पहुंची तो सामने से तीव्र गति से गलत दिशा में आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक डिवाइडर से जा टकराई।
 

हादसे में शीशपाल और उसके जीजा झिंझाना के अगड़ीपुर के रहने वाले बिजली मिस्त्री अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। जंधेडी निवासी उनका साथी आमिर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लोकेंद्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

वहीं दूसरा हादसा जालंधर में हुआ। जलालाबाद कस्बे के बाबूपुरा निवासी माजिद अब्बासी (19) पुत्र हाफिज अब्बासी, मोहल्ला सगाजीपुरा निवासी अनस (17) मलिक पुत्र शराफत मलिक, मोहम्मदीगंज निवासी मेहराज (35) पुत्र शाहिद पंजाब के जालंधर में फर्नीचर बिक्री और बनाने का काम करते थे। 
 
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि तीनों मंगलवार देर रात्रि अपने कमरे से खाना खाने के लिए किसी ढाबे पर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने तीनों की बाइक में टक्कर मार दी। माजिद अब्बासी और अनस मलिक की मौके पर मौत हो गई और मेहराज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों युवकों के परिजन जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें