पांच आरोपी गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद
पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि एसओजी और थानाभवन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लूट की नकदी, वारदात में प्रयुक्त एक कार, तीन पिस्तौल और दो देसी तमंचे बरामद किए गए हैं।
हरियाणा से उत्तर प्रदेश तक सक्रिय था गिरोह
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राज्य स्तर पर सक्रिय लुटेरा गिरोह के सदस्य हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।