फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: सड़क पर तड़प रहे थे हादसे में घायल दो युवक, डीएम ने रुकवाया काफिला; एंबुलेंस आने तक डटे रहे

Sat, 21 Nov 2026 03:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के थानाभवन में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में पानीपत के दो युवक घायल हो गए। वहां से गुजर रहे डीएम प्रवीण वर्मा ने काफिला रुकवाकर एंबुलेंस बुलवाई और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
डीएम ने रुकवाया काफिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के थानाभवन में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मदद के लिए जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा ने अपना काफिला रुकवा दिया। टेलीफोन एक्सचेंज के सामने ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में पानीपत निवासी दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे डीएम ने घायलों को देखा तो अधिकारियों को फोन कर एंबुलेंस की व्यवस्था कराने और तत्काल उपचार दिलाने के निर्देश दिए। एंबुलेंस आने तक डीएम मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


ट्रैक्टर से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार
हादसा शुक्रवार देर रात दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर थानाभवन में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शी संदीप के अनुसार, ट्रैक्टर अपनी साइड में जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रैक्टर के अगले हिस्से के नीचे चली गई और उस पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घायलों की पहचान मोहित (19) पुत्र संजय और वंश (20) पुत्र सुभाष निवासी नूरवाला, पानीपत के रूप में हुई। बताया गया कि दोनों युवक रिश्तेदारी से पानीपत लौट रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लंच पर पकी सियासी खिचड़ी: चंद्रशेखर के घर ओवैसी ने खाई दाल, बोले-बुलडोजर नहीं, संविधान से चलेगा यूपी

Trending Videos
विज्ञापन

डीएम ने रुकवाया काफिला, अधिकारियों को किया फोन
हादसे के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा का काफिला वहां से गुजर रहा था। घायलों को सड़क पर पड़ा देखकर उन्होंने काफिला रुकवा दिया और मौके पर पहुंचकर उनकी स्थिति देखी। इसके बाद अधिकारियों को फोन कर तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।

डीएम ने एंबुलेंस आने तक मौके पर रुककर घायलों की मदद की व्यवस्था देखी। उनकी पहल पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।

सीओ शिव कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें