फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट पर कर्मचारियों की हड़ताल, मरीज बेहाल

Wed, 10 Sep 2025 01:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। धरना और नारेबाजी के बीच अस्पताल की सेवाएं ठप रहीं और इलाज के लिए आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के जिला अस्पताल में मंगलवार को नर्सिंग ऑफिसर सुमित के साथ हुई मारपीट का मामला गरमा गया है। बुधवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इसके विरोध में हड़ताल शुरू कर दी

कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना देकर जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि कुछ तीमारदारों ने सुमित के साथ मारपीट की थी। शिकायत सीएमएस से की गई, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: अब्दुल्ला रेजीडेंसी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मालिक जावेद और महेंद्र गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नाराज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

हड़ताल के कारण जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई लोग इलाज न मिलने से परेशान होकर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें