फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: जिला औषधि निरीक्षक ने मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल, मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण के लिए गईं थीं

Sat, 28 Dec 2024 02:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद में शनिवार को सोशल मीडिया पर जिला औषधि निरीक्षक निधि पांडे का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जिला औषधि निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में शनिवार को सोशल मीडिया पर जिला औषधि निरीक्षक निधि पांडे का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने के दौरान संचालक से रिश्वत मांगने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में निधि पांडे एक मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण कर रही है। इस दौरान उनके साथ गए कर्मचारी उनसे कहा रहा है कि स्टोर संचालक ने सब्जी मंडी लगा रखी है कभी 25 तो कभी 30 कह रहा है। इस पर वह स्टोर संचालक को धमकाते हुए कहती है उसके पास नारकोटिक्स की दवा मिली है। स्टोर में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने लायक सामान है।
 
विज्ञापन

वीडियो में सुनाई दे रहा है कि वह चाहती है कि उसकी दुकान चलें। दुकान चलानी है तो देना पड़ेगा, उसके साथ बनियागिरी मत कर। स्टोर संचालक घर से पैसे लाने की बात कहने पर वह अपने कर्मचारी को उसके साथ भेजती है।

स्टोर संचालक दस हजार रुपये देते हुए कह रहा है कि घर पर इतने ही रुपये थे, वह भी उसकी बहन के हैं। इस संबंध में जिला औषधि निरीक्षक का कहना है कि उसने किसी से कोई पैसे नहीं मांगे। उन्हें बदनाम करने के लिए किसी ने वीडियो को एडिट कर वायरल किया है। रिश्वत मांगने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें