फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: चीन से जुड़ा साइबर ठगी का नेटवर्क, अंतराष्ट्रीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे बेवकूफ

Fri, 30 Jan 2026 07:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

देश के विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी कर म्यूल खातों में रकम मंगाई जा रही है। ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। पुलिस ने तीन आरोपी पकड़ लिए हैं, जबकि इनके साथियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
ठगी करने वाले तीन में से दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर देश के विभिन्न राज्यों के लोगों से म्यूल खाते में रकम मंगाते थे। आरोपियों से पूछताछ में चीन से साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

 

एसपी एनपी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया बाबरी थाना पुलिस द्वारा साइबर अपराध से संबंधित एनसीआरपी पोर्टल से प्राप्त म्यूल खाते की जांच की गई। जांच में सामने आया कि इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा बंतीखेड़ा में नित्या चौधरी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खाता खोला गया, जिसके प्रोपराइटर नितिन कुमार निवासी बंतीखेड़ा है। 
 

नितिन थानाभवन में होटल चलाता है। इस बैंक खाते से संबंधित पोर्टल पर 31 शिकायतें पाई गई, जिनमें उड़ीसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कनार्टक, मध्यप्रदेश, तेलंगाना आदि राज्यों से 20 करोड़ 12 लाख 72 हजार 359 रुपये की साइबर ठगी हुई।
 

ठगी गई रकम में इस बैंक खाते में इसी महीने 19 जनवरी को एक करोड़ 84 लाख 91 हजार 948 रुपये एक ही दिन क्रेडिट किए गए और उसी दिन इसी अकाउंट से तीन बैंकों के करीब 70 से अधिक खातों में एक करोड़ 78 लाख 63 हजार 715 रुपये डेबिट किए गए। पुलिस ने खाते में शेष छह लाख 28 हजार 233 रुपये होल्ड कराए।
 

बाबरी थाने पर पुलिस ने खाताधारक नितिन कुमार, अश्वित निवासी गांव हसनपुर जिला अमरोहा, धर्मेंद्र निवासी गांव रसूलपुर बहलोलपुर थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़, राहुल गोयल निवासी काशीराम नगर, थाना मझोला जिला मुरादाबाद, सतपाल निवासी प्रीतिनगर थाना स्वार जनपद मुरादाबाद व कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 
 

पुलिस ने शुक्रवार को बंतीखेड़ा कट से दो आरोपी राहुल और धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लग्जरी कार, तीन मोबाइल फोन, सिमकार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल, अलग-अलग बैंक के दो एटीएम कार्ड, भारत निर्वाचन आयोग का कार्ड, बैंक का डेबिट कार्ड व 110 रुपये बरामद किए है। उधर, साइबर सेल ने मो. अमन अंसारी निवासी राजेंद्र नगर अलीगंज रोड लालहपुर, गोकरन थाना गोला जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
 

पूर्व में ये हो चुके गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि इसके अलावा साइबर पुलिस ने 21 जनवरी को शामली के पंजाब नेशनल बैंक शाखा में म्यूल खाता खुलवाकर साइबर ठगी की रकम मंगाने के आरोप में हिमांक प्रशांत कनव निवासी आजाद नगर मुंबई मूल निवासी पंजाब व उसकी पत्नी सुरभि भार्गव निवासी गगन विहार को गिरफ्तार किया था।

 

चीन के हांगकांग से जुड़ा है नेटवर्क
एसपी ने बताया अमन अंसारी से पूछताछ में सामने आया कि साइबर ठगी का चीन के हांगकांग से नेटवर्क मिला है। चीन में बैठे साइबर ठग कमीशन का लालच देकर म्यूल खाते में रकम मंगवाकर ठगी कर रहे हैं। साइबर ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

यह होता है म्यूल खाता
शामली। साइबर एक्सपर्ट संजीव भटनागर ने बताया कि म्यूल खाता ऐसा बैंक खाता होता है, जिसका उपयोग ऑनलाइन धोखाधड़ी से ठगी गई रकम को स्थानांतरित करने या उसे वैध बनाने के लिए करते हैं। इस खाते का असली खातेदार कमीशन के लालच में खाते संबंधी डिटेल, एटीएम कार्ड, चेकबुक आदि साइबर ठग को सौंप देता है। साइबर ठग ही खाते का संचालन कर उसमें रकम जमा कराता है और वहीं ट्रांजक्शन करता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें