फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सिपाही की विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, एसपी से की शिकायत

Wed, 26 Jul 2023 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कांधला थानाक्षेत्र में सिपाही की विधवा भाभी के साथ शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला सिपाही की विधवा भाभी के साथ शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसपी शामली को शिकायत करके कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की कुछ दिन पूर्व हादसे में मौत हो गई थी। उसके बाद से महिला अपने ससुराल पक्ष में ही रह रही है।  महिला का देवर यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं।

विधवा महिला ने अपने देवर के साथ एसपी शामली के समक्ष शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपने किसी दस्तावेजों के चलते कैराना कचहरी में किसी कार्य के लिए गई थी । वहां उसकी मुलाकात दूसरे समुदाय के युवक से हो गई । उसके बाद दोनों में मुलाकात का सिलसिला जारी हुआ।
विज्ञापन


विधवा महिला का आरोप है कि उक्त युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देते हुए करीब डेढ़ वर्ष तक शारीरिक शोषण किया । महिला के द्वारा उक्त युवक से शादी करने की बात कही गई तो उक्त युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया । पीड़िता ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया।

आरोप है कि जब परिजनों ने युवक से इस संबंध में वार्ता की तो वह उनके साथ झगड़े पर उतर आया और उसने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी । पीड़ित विधवा महिला ने अपने सिपाही देवर के साथ एसपी शामली के समक्ष उपस्थित होकर पूरे प्रकरण की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है । एसपी शामली के द्वारा पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें