फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगी शामली शहर की सूरत

Thu, 17 Dec 2015 12:43 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में शहर के तेजी से हो रहे विस्तार व शहर को जाम मुक्ति दिलाने के लिए फ्लाई ओवर का प्रस्ताव बनाने, धीमानपुरा से लेकर फव्वारा चौक तक सड़क के मध्य डिवाइडर लगाने, वाहनों को रोकने हेतु पार्किंग की व्यवस्था कराने, शहर के बाहर गन्ना खरीद केंद्र बनाए जाने के सुझाव आए।
विज्ञापन

 
योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार की मौजूदगी और डीएम वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विस्तार को देखते हुए जाम से मुक्ति दिलाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इसके लिए धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर फव्वारा चौक तक डिवाइडर लगाने व खंभों को बीच में लगाने, अतिक्रमण समाप्त करने, भारी वाहनों को शहर में आने से रोकने के लिए पार्किंग की भूमि चिह्नित करने, चीनी मिल का गेट सेंटर समाप्त करते हुए शहर के बाहर गन्ना खरीद केंद्र स्थापित करने व माजरा रोड से लेकर भिक्की मोड़ तक दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने के सुझाव आए।

 योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार ने बताया कि धीमानपुरा फाटक पर फ्लाई ओवर बनाने व मेरठ-करनाल रोड पर आरके इंटर कालेज के पास से लेकर विजय चौक-अजंता चौक से लेकर चीनी मिल सीमा तक फ्लाई ओवर का प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। बुढ़ाना रोड पर पूर्व में फ्लाई ओवर प्रस्तावित है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शामली बाईपास की बैनामें की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने व दिल्ली-सहारनपुर मार्ग से लेकर बनत तक व भैंसवाल से लेकर दिल्ली-सहारनपुर मार्ग तक नए बाईपास के लिए भूमि खरीदने के निर्देश डीएम को दिए गए हैं। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, सुभाष धीमान, रविसंगल, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक आरएस सहरावत, मिल सुरक्षाधिकारी आरके गुप्ता, एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान, सीओ सिटी निशांक शर्मा, अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण मौजूद रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें