फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: पेड़ पर लटका मिला गांव के चौकीदार का शव, 20 घंटे से था लापता, पुलिस की जांच में सामने आई ये बात

Mon, 02 Nov 2026 12:02 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

गांव धनेना के चौकीदार मोहकम रविवार को लापता हो गए थे। गांव के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को उनका शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और एकत्र ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ी पुख़्ता थानाक्षेत्र के गांव धनेना में ग्राम चौकीदार मोहकम (58) का शव पेड़ पर लटका मिला है। वह रविवार दोपहर बाद से लापता थे। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम चौकीदार मोहकम रविवार को दोपहर बाद घर से निकले थे और रात तक नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक किसान के खेत में लगे अमरूद के पेड़ पर उनका शव लटका हुआ देखा।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। जांच अधिकारी, थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें