फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसे में फंस गए भाजपा नेता, 1.61 लाख की धोखाधड़ी के हुए शिकार, निशुल्क टूर कराने का दिया था झांसा

Tue, 22 Aug 2023 07:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : देश में निशुल्क टूर कराने का झांसा देकर भाजपा नेता से धोखाधड़ी कर ली गई। भाजपा नेता से 1.61 लाख की धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
शामली एसपी अभिषेक ओझा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में निशुल्क टूर कराने का झांसा देकर भाजपा नेता के बैंक क्रेडिट कार्ड से 1.61 लाख रुपये ठग लिए गए। भाजपा नेता ने एसपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


शामली में कस्बा कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी भाजपा नेता तरुण अग्रवाल ने मंगलवार को एसपी अभिषेक को शिकायती पत्र देकर बताया कि 17 अगस्त को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम अनिता शर्मा बताते हुए स्वयं को एक कंपनी का कर्मचारी बताया। उस महिला ने कंपनी का प्रचार करने के लिए उन्हें परिवार सहित पूरे भारत में तीन दिन चार रात पांच सितारा होटल में स्टे करने और मॉल में दो सदस्यों के लिए फिल्म के टिकट देने का लालच दिया। 

पीड़ित का कहना है कि इसके बाद लगातार तीन कॉल कर शामली में कैराना मार्ग पर स्थित होटल में बुलाया। वहां पर वह अपनी पत्नी रीमा के साथ पहुंचा तो वहां पर पहले से छह परिवार बैठे थे, जिन्हें वे अपनी जालसाजी में फंसा रहे थे। जब तक उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वे भी उनकी जालसाजी में फंस चुके थे। 

आरोपियों ने उनकी पत्नी के नाम पर बाउचर भरवाया और उन्हें दस साल तक की वैधता का 70 दिन व 80 रात का टूर पैकेज पूरे एशिया में घूमने का ऑफर दिया और मौखिक तौर पर यह कहा कि यदि आपको पैकेज पसंद नहीं आएगा तो पूरा पैसा वापस हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात
विज्ञापन

इसके बाद उनके बैंक के क्रेडिट कार्ड से आरोपियों ने धोखे से एक लाख 61 हजार दस रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर लिए। जब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला तो आरोपी उसे टाल मटोल करते रहे। भाजपा नेता ने एसपी से मामले में कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: मौत से नहीं लगा डर: गर्दन काटने से बचाया तो फिल्मी अंदाज में दे डाली जान, दर्दनाक सीन देख कांपी लोगों की रूह

एसपी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। बताया गया कि तरुण भाजपा में पूर्व में जिला महामंत्री रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें